वाड्रा मॉडल वार: भाजपा ने कहा राबर्ट वाड्रा को सुप्रीम कोर्ट से कोई क्‍लीन चिट नहीं मिली है

robert rahul priyanka
नई दिल्‍ली। राबर्ट वाड्रा पर भाजपा का शिकंजा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को एक बार फिर से 'वाड्रा मॉडल' पर कार्रवाई की बात करते हुए भाजपा ने कहा कि राबर्ट वाड्रा देश का सौदागर है। भाजपा ने यह भी बताया कि राबर्ट को बचाने और उसका व्‍यापार बढ़ाने में जिस तरीके से कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने मदद की है उसका जवाब उन्‍हें देना पड़ेगा।

सोमवार को प्रसे वार्ता के माध्‍यम से एक बार फिर से भाजपा ने वाड्रा पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि अभी तक वाड्रा मॉडल पर कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इसका मतलब है कि कांग्रेस की मिलीभगत से ही वाड्रा मॉडल का विकास यहां तक पहुंचा है। भाजपा ने अपने आरोप में यह भी कहा कि राबर्ट वाड्रा को अभी तक सुप्रीम कोर्ट से कोई क्‍लीन चिट नहीं मिली है। ऐसे में वाड्रा मॉडल पर खतरा अभी तक बरकरार है और जब तक इस मामले में कोई फैसला नहीं आ जाता है तब तक इस किस्‍से को कोने में नहीं फेंका जाएगा।

गत दिन भाजपा ने अपने नई दिल्‍ली सिथत पार्टी मुख्‍यालय में 'दामाद श्री' के नाम से एक डाक्‍यूमेंअ्री फिल्‍म रिलीज की थी। इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि राबर्ट वाड्रा ने हरियाणा, गुड़गांव और राजस्‍थान में जमीन खरीदने के लिए अपनी सासु मां के 'पावर' का इस्‍तेमाल किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि जिस व्‍यक्ति के पास एक समय में सिर्फ 1 जलाख रुपए थे उसने तीन वर्ष के भीतर कांग्रेस की मदद से 300 करोड़ रुपए से ज्‍यादा बना लिए।

भाजपा ने कहा है कि राबर्ट वाड्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक कोई फैसला नहीं सुनाया है। इसी के साथ भाजपा ने यह भी आरेाप लगाया है कि कांग्रेस ने अभी तक कोई भी जवाब इस मामले में नहंी दिया है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज तक अपने किसी भी सदस्‍य को अदालत के कठघरे में या फिर कोई कार्रवई नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+