BJP Savarkar का नाम लेने पर कांग्रेस पर भड़की, महिला सांसद ने कहा- गांधी नहीं, गंदगी हैं राहुल, VIDEO
BJP Savarkar का नाम लेने वाले राहुल पर आक्रामक है। दरअसल, बीजेपी और कांग्रेस की राजनीति में सावरकर का नाम अक्सर सामने आता है। भाजपा सांसद ने कहा, राहुल कभी सावरकर हो ही नहीं सकते।

BJP Savarkar का नाम लेकर माफी मांगने से इनकार करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांघी के खिलाफ विरोध कर रही है। संसद परिसर में राहुल और कांग्रेस के खिलाफ तख्तियां लेकर विरोध कर रहे भाजपा सांसद और नेताओं ने कहा, सावरकर का अपमान नहीं सहन किया जाएगा। कांग्रेस सावरकर का अपमान करना बंद करे।
शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष विरोध
संसद परिसर में विरोध करने वाले भाजपा नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बीजेपी सांसद पूनम महाजन समेत कई बीजेपी नेताओं ने परिसर में शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष अपना आक्रोश प्रकट किया।

Poonam Mahajan Rahul Gandagi बोलकर विवादों में घिरीं
विरोध के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने कहा, "राहुल गांधी ने कहा कि वह सावरकर नहीं हैं। वह कभी भी सावरकर नहीं हो सकते। वह गांधी भी नहीं हैं...राहुल गांधी अराजकता की गंदगी फैलाई रहे हैं।" सियासत में भाषाई मर्यादा तार-तार करते हुए पूनम ने राहुल के लिए आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी नहीं बल्कि 'राहुल गंदगी' हैं।"
#WATCH | BJP MP Poonam Mahajan says, "Rahul Gandhi said he is not Savarkar. He can never be Savarkar. He's not even a Gandhi...The dirt of anarchy being spread by Rahul Gandhi - he is not Rahul Gandhi but 'Rahul gandagi'. He is taking the country towards dirt." pic.twitter.com/FSkkEL1kJ5
— ANI (@ANI) March 27, 2023
राहुल को दो साल जेल की सजा
बता दें कि गुजरात के सूरत में बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी की याचिका पर सीजेएम कोर्ट के फैसले में अवमानना मामले में दोषी करार दिए गए राहुल को दो साल की जेल की सजा हुई है। ये मामला राहुल के अप्रैल, 2019 में कर्नाटक की चुनावी रैली में दिए गए भाषण से जुड़ा है। राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रैली में सवाल किया था, 'ऐसा क्यों है कि सभी चोरों के सरनेम मोदी हैं।' सजा होने के बाद राहुल के पास अपील के लिए 30 दिनों का टाइम है। ऐसे में फिलहाल, एक तरह से राहुल जमानत पर हैं।
इसके अलावा बीजेपी ने राहुल पर लंदन दौरे के दौरान देशविरोधी भाषण देने के आरोप भी लगाए हैं। संसद में भी जोरदार हंगामा हुआ। राहुल से माफी मांगने को कहा गया। राहुल ने कहा, संसद के पटल पर अपनी बातें कहेंगे। उन्होंने कहा, लोक सभा स्पीकर ने भाजपा सांसदों को समय दिए। उन्हें भी लोक सभा में अपनी बातें कहने का मौका मिलना चाहिए।
Recommended Video
सांसदी छिनी, सावरकर का नाम लेकर राहुल ने कही ये बात
हालांकि, सूरत की कोर्ट के फैसले के बाद राहुल की सांसदी छिन चुकी है। फैसले के अगले ही दिन लोक सभा महासचिव ने अधिसूचना जारी कर राहुल को अयोग्य करार दिया। तमाम सियासी उठापटक के बीच राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे किसी भी कीमत पर माफी नहीं मांगेंगे। राहुल ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा था, वे सावरकर नहीं गांधी हैं और गांधी माफी नहीं मांगता। इस मामले के बाद बीजेपी देशभर में राहुल के खिलाफ ओबीसी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मुहिम चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications