भाजपा का 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर कटाक्ष, तेलंगाना सीएम एआईएमआईएम से निर्देश ले रहे
भाजपा का 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर किया कटाक्ष, तेलंगाना सीएम KCR एआईएमआईएम से निर्देश ले रहे
हैदराबाद, 03 सितंबर: तेलंगाना राज्य सरकार ने 18 सितंबर को 'तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाने का फैसला किया है। तेलंगाना सीएमओ ने एक बयान में ये जानकारी दी। इस पर तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाने के लिए एआईएमआईएम से निर्देश मिला है।

संजय कुमार ने कहा
भाजपा द्वारा 17 सितंबर को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया सभी दलों ने सपोर्ट किया लेकिन जब एआईएमआईएम ने 17 सितंबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाने की मांग की, तो राज्य सरकार इसे मनाने के लिए आगे आई। सीएम और टीआरएस ने एआईएमआईएम से इसके लिए निर्देश मिला है।
ओवैसी ने केंद्र से की थी ये मांग
बता दें केन्द्र सरकार ने हैदराबाद राज्य मुक्ति के 75 साल मनाने का फैसला किया और 17 सितंबर से साल भर चलने वाले समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र और राज्य सरकार से 17 सितंबर को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के बजाय 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाने की मांग की। असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में केंद्र की जश्न की योजना पर आपत्ति जताई और कहा इसे राष्ट्रीय एकीकरण कहें, हैदराबाद मुक्ति नहीं'।
ओवैसी ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को पत्र लिखा है। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा
भारत सरकार ने 17 सितंबर को तेलंगाना में 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' मनाने का फैसला किया है। एआईएमआईएम की ओर से मैंने गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव को दो पत्र लिखे हैं - 'राष्ट्रीय एकता दिवस' वाक्यांश अधिक सही हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications