मणिपुर में पहली बार BJP सरकार, बीरेन सिंह ने ली CM पद की शपथ

भाजपा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीती हैं, बीरेन सिंह ने ली सीएम पद की शपथ।

इंफाल। बीजेपी की मणिपुर में पहली बार सरकार बन गई है। एन. बीरेन सिंह ने सीएम पद की शपथ ले ली है। उधर, शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह नहीं पहुंच पाए। फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से उन्हें बीच रास्ते से दिल्ली लौटना पड़ा।

मणिपुर: पहली बार BJP सरकार, बीरेन सिंह ने ली CM पद की शपथ

कैसे टूटा कांग्रेस का सपना

कांग्रेस मणिपुर में सरकार बनाने जा रही थी लेकिन उसके तगड़ा झटका तब लगा जब गैर कांग्रेसी दलों के सभी सदस्य और एक मात्र निर्दलीय विधायक ने भाजपा को समर्थन दे दिया है, और कांग्रेस 28 से आगे अपनी संख्या बढ़ाने में सक्षम नहीं है।

कहां फंसा है पेंच

भाजपा को अभी बहुमत साबित करना है, उसके रास्ते में एक रोड़ा ये है कि नगा पीपुल्स फ्रंट ने अपने चारों विधायकों के लिए मंत्री पद मांगा है।

भाजपा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीती

गौरतलब है कि भाजपा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीती हैं। लेकिन एनपीएफ और एनपीपी के चार-चार विधायकों ने इसे समर्थन दे रखा है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस व लोजपा के एक-एक विधायक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी भाजपा के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+