भाजपा ने अपने प्रचार में अन्ना की फोटो पर चढ़ायी माला
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में जीत की होड़ में अब राजनैतिक पार्टिया अपनी मर्यादायें तक भूल गयी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने न्यूज पेपर्स में विज्ञापन छापा है जिसमें अरविंद केजरीवाल का उपहास उड़ाया गया है। यही नहीं इस विज्ञापन में अन्ना की फोटो पर माला पहनाकर उन्हें दिवंगत तक दिखा दिया गया है।

विज्ञापन में अरविंद केजरीवाल पर अपने पुराने वादों को तोड़ने को दर्शाया गया है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले चुनाव में अपने बच्चों की कमस खायी थी कि वह किसी भी पार्टी से ना समर्थन लेंगे ना समर्थन देंगे। केजरीवाल के इस वादे का उपहास उड़ाते हुए इस विज्ञापन में केजरीवाल को उनके दोनों बच्चों के सर पर कसम खाते हुए दर्शाया गया है।
विज्ञापन में केजरीवाल को कांग्रेस के साथ विवाह के बंधन में भी बंधते हुए दर्शाया गया है। भाजपा के इस पोस्टर पर आप नेता आशीष खेतान ने निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications