कांग्रेस को बीजेपी का जवाब, रिहाना और राहुल गांधी दोनों ही कृषि के बारे में कुछ नहीं जानते
नई दिल्ली। Sambit Patra attack on Rahul gandhi भारत में किसान आंदोलन को अब कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटिज ने भी अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है। हाल ही में अमेरिकी सिंगर रिहाना, पोर्न स्टार मिया खलीफा और एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। इसको लेकर अब बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि इन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ-साथ राहुल गांधी को भी कृषि के बारे में कुछ नहीं पता है और ये लोग कृषि कानून की बात कर रहे हैं।

Recommended Video
26 जनवरी की घटना के आरोपियों के समर्थन में हैं कांग्रेस- संबित पात्रा
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किसान आंदोलन को भड़काने का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा कि देश में कोई संस्था ऐसी नहीं है, जो 26 जनवरी की घटना का समर्थन करते हुए उपद्रवियों के साथ खड़ी हो, लेकिन राहुल गांधी उन लोगों के साथ खड़े हैं, तभी कांग्रेस पार्टी आरोपियों के लिए वकील उतार रही है। संबित पात्रा ने आगे कहा कि साल 1998 में मध्य प्रदेश के अंदर कांग्रेस सरकार ने किसान रैली पर अंधाधुंध गोलियां चलवा दी थीं। इसमें कई किसानों की मौत हुई थी और आज राहुल गांधी हमसे सवाल कर रहे हैं।
कैलिफोर्निया में मूर्ति टूटी, उस वक्त ये लोग कहां थे- पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं सड़कों पर झगड़ें हों और किसानों की लाशें बिछें। पात्रा ने ये भी कहा कि ये लोग उस वक्त कहां थे, जब कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ा गया था, उस वक्त इनमें से किसी ने भी ट्वीट नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications