उत्तराखंड: MeToo के आरोप लगने के बाद महासचिव पद से हटाए गए BJP के संजय कुमार
देहरादून। पार्टी की महिला कार्यकर्ता द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद बीजेपी ने अपने उत्तराखंड के महासचिव संजय कुमार को उनके पद से हटा दिया है। आपको बता दें कि पार्टी के भीतर महामंत्री संगठन संजय कुमार की छवि को लेकर पहले भी कई बार मंथन हो चुका है। पिछले दिनों उत्तराखंड बीजेपी की बैठक हुई थी जिसमें उनको हटाने को लेकर चर्चा हुई थी।

बता दें, संजय कुमार का नाम एक महिला से जुड़ने के बाद उनके खिलाफ पार्टी के भीतर विरोध के सुर मुखर हो गए हैं। पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने उनपर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।
लगातार हो रहे विरोध के बाद आखिरकार यह मामला आला हाई कमान तक पहुंचा, जिसके बाद शनिवार सुबह को दिल्ली में हाई कमान ने उन्हें तलब किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद खबर आई कि उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। जल्दी ही नए संगठन महामंत्री का ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications