तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस की चौथी और बीजेपी की छठी लिस्ट जारी
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। रविवार देर रात बीजेपी ने अपने छह उम्मीदवारों की छठी और और कांग्रेस ने भी अपने चौथी लिस्ट जारी की है, जिसमें छह प्रत्याशी शामिल है।

बता दें कि 2 नवंबर को भाजपा ने 28 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें 19 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं और एसटी के लिए 12 सीटें आरक्षित हैं।
बीजेपी के साथ कांग्रेस ने भी रविवार देर रात अपनी चौथी लिस्ट जारी की है। इससे पहले, कांग्रेस ने 17 नवंबर को 13 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, 14 नवंबर को 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची और 12 नवंबर को 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 11 दिसंबर को निर्णय आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications