गुजरात उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, अल्पेश ठाकोप को यहां से दिया टिकट
गांधीनगर: बीजेपी ने रविवार को गुजरात की 6 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। बीजेपी ने ठाकोर समुदाय के नेता अल्पेश ठाकोर को राधनपुर विधानसभा सीटे से अपना उम्मीदवार बनाया है। वो कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इन सभी सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा।

बीजेपी ने जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया है, उनमें बायड से धवल सिंह जाला है, जिन्हें बायड से पार्टी ने टिकट दिया है । वो भी अल्पेश ठाकोर के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे। दरअसलअल्पेश ठाकोर और धवन सिंह झाला ने गुजरात राज्यसभा के उपचुनाव में क्रॉस वोटिंग करते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट दे दिया था। इससे पहले रविवार को बीजेपी ने 36 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया था।
गौरतलब है कि 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। आज जारी की लिस्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना की सीटों पर होने वाले उपचुनावों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। 21 अक्टूबर को ही हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications