बीजेपी ने 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, जानिये किस-किस को मिला मौका?

बीजेपी ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने गुजरात में 5, हिमाचल में 6, कर्नाटक में 1 और पश्चिम बंगाल में 2 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का खुलासा किया है।

इसके साथ ही बीजेपी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सिक्किम में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

BJP releases 6th list

सिक्किम में उम्मीदवारों की पहली सूची में बीजेपी ने 14 नामों का ऐलान किया था। अब दूसरी सूची आने के साथ 23 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो चुका है। आपको बता दें कि सिक्किम में कुल 32 विधानसभा सीटें हैं और लोकसभा की 1 सीट है।

उपचुनाव में किसे मिला मौका

गुजरात

  1. विजापुर- चतुरसिंह जावंजी चावड़ा
  2. पोरबंदर- अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया
  3. मनावदर- अरविंदभाई जिनाभा लड़ानी
  4. खंभात- चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल
  5. वाघोडिया- धर्मेंद्रसिंह रानुभा वाघेला

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला- सुधीर शर्मा
लाहौल स्पीति- रवि ठाकुर
सुजानपुर- रजिंदर राणा
बड़सर- इंद्र दत्त लखनपाल
गगरेट- चैतन्य शर्मा
कुटलैहड़-देविन्दर कुमार

कर्नाटक

शोरपुर- नरसिंहनायक

पश्चिम बंगाल

भगवानगोला- भास्कर सरकार

सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ रही बीजेपी

बीजेपी सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ रही है। इस पूर्वोत्तर राज्य में पहले बीजेपी और सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के बीच गठबंधन था, लेकिन अब यह गठबंधन टूट चुका है। सिक्किम में बीजेपी धीरे-धीरे पैर जमा रही है। पिछले दिनों बीजेपी ने यहां की एकमात्र राज्यसभा सीट जीतने में भी सफल रही थी। हालांकि, एसकेएम ने 2019 की तरह चुनाव के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया है।

सिक्किम में हुए 2019 विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंच को 15 सीटें मिली थीं। बीजेपी को 2 फीसदी से भी कम वोट मिले थे। इसके बाद सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के 10 विधायक दल-बदल कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के भी 2 विधायक सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा में शामिल हो गए।

इसके बाद बीजेपी और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने राज्य में गठबंधन सरकार बनाई थी। इसके बाद बीजेपी ने उपचुनाव में 2 सीटें अपने नाम की। इस लिहाज से फिलहाल बीजेपी के पास 12 विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+