बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की
नई दिल्ली। बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की। आपको बता दें कि लोकसभा के साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को बीरमित्रपुर विधानसभा के रायबोगा बाजार मैदान एवं बणई विधानसभा क्षेत्र के गुनगुनीपोष मैदान में पार्टी की विजय संकल्प सभा में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओडिशा में केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं को लागू न करने पर नवीन सरकार की जमकर खिचाई की।

उन्होंने इसे गरीबों के साथ अत्याचार बताया एवं बीजद सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications