'हार की हताशा में बहाना ढूंढा गया', अकाउंट फ्रीज पर कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार
Congress Bank Account freeze: लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने गुरुवार (21 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। मीडिया के सामने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज होने की बात कही।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे चुनाव प्रचार के लिए अपने अकाउंट्स से पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। इसी के साथ पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि साजिशन कांग्रेस का बैंक अकांउट फ्रीज कर दिया गया, जिस पर अब भाजपा ने पलटवार किया है।

'हार की पूरी हताशा में कांग्रेस....'
कांग्रेस के आरोपों के बाद भाजपा ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते हुए विपक्षी दल पर पलटवार किया। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'अगर हम मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संक्षेप में कहें तो हम कह सकते हैं कि हार की पूरी हताशा में कांग्रेस पार्टी ने आज एक बहाना बनाया है।"
वैसा ही व्यवहार किया जाएगा: संबित पात्रा
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''जहां तक बैंक अकाउंट फ्रीज करने की बात है तो अगर आप डिफॉल्टर हैं तो आपके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाएगा। गांधी परिवार के पास जो अधिकार की भावना थी, भले ही हम डिफॉल्टर हों, इसके प्रावधान इस देश का कानून हम पर लागू नहीं होगा। इस तरह के अधिकार का युग, अब पीएम नरेंद्र मोदी के तहत खत्म हो गया है।"
Recommended Video
कांग्रेस ने लगाया ये आरोप
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को गैरकानूनी और असंवैधानिक कहा है, उसी की मदद से मौजूदा सत्ताधारी दल ने हज़ारों करोड़ रुपए अपने अकाउंट में भर लिया है और दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। जिससे हम पैसे के अभाव से बराबरी से चुनाव न लड़ पाएं।
राहुल-सोनिया ने क्या कहा?
इसी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। किसी कोर्ट ने, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं कहा, यहां कोई लोकतंत्र नहीं है। वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोगों से इकट्ठा किए गए पैसे को फ्रीज कर दिया गया है। इस चुनौतिपूर्ण स्थिति में भी हम अपना तरफ से प्रभावी चुनाव प्रचार के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पैसे पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है। यह अलोकतांत्रिक है।
मालूम हो कि बैंक अकाउंट्स फ्रीज किए जाने के मामले में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी ने गुरुवार (21 मार्च) को बैंक अकाउंट्स फ्रीज करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications