50 सालों के लिए पंचायत चुनाव से लेकर केंद्र तक भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है: शाह

भोपाल। मध्य प्रदेश के हौशंगाबाद में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को भ्रष्ट पार्टी बताते हुए अपने दल के लिए वोट मांगे। शाह ने यहां चुनावी सभा में बोलेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के चुनाव में विरोधी दल कितनी भी ताकत लगा लें लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की ताकत के सामने उनकी दाल गलने वाली नहीं क्योंकि भाजपा नेताओं की पार्टी नहीं है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का बूथ और शक्ति केंद्र का अध्यक्ष ही भाजपा का मालिक होता है।

 भोपाल। मध्य प्रदेश के हौशंगाबाद में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को भ्रष्ट पार्टी बताते हुए अपने दल के लिए वोट मांगे। शाह ने यहां चुनावी सभा में बोलेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के चुनाव में विरोधी दल कितनी भी ताकत लगा लें लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की ताकत के सामने उनकी दाल गलने वाली नहीं है क्योंकि भाजपा नेताओं की पार्टी नहीं है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का बूथ और शक्ति केंद्र का अध्यक्ष ही भाजपा का मालिक होता है। शाह ने कहा कि हमारा दायित्व है कि आने वाले 50 सालों तक पंचायत चुनाव से लेकर केंद्र तक भाजपा की विजय सुनिश्चित हो जाए। 2019 के पहले मध्य प्रदेश की जीत मोदी जी को केंद्र में आसीन होने में सहायक होगी। भारतीय जनता पार्टी एक गरीब के बेटे शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का चुनाव लड़ने जा रही है। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मध्य प्रदेश की जनता के साथ अन्याय करती आई है जबकि मोदी सरकार निरंतर देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि वो मध्य प्रदेश में किसके भरोसे चुनाव लड़ने निकले हैं? एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठियों को चिन्हित करने पर पूरी कांग्रेस पार्टी चिंतित हो गई, उनके लिए ये वोटबैंक है लेकिन भाजपा के लिए वोट बैंक से ऊपर देश और देश की सुरक्षा है।

शाह ने कहा कि हमारा दायित्व है कि आने वाले 50 सालों तक पंचायत चुनाव से लेकर केंद्र तक भाजपा की विजय सुनिश्चित हो जाए। 2019 के पहले मध्य प्रदेश की जीत मोदी जी को केंद्र में आसीन होने में सहायक होगी। भारतीय जनता पार्टी एक गरीब के बेटे शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का चुनाव लड़ने जा रही है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मध्य प्रदेश की जनता के साथ अन्याय करती आई है जबकि मोदी सरकार निरंतर देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस ने सबको बांटने का काम किया लेकिन मोदी सरकार सबको साथ लेकर चल रही है।

शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि वो मध्य प्रदेश में किसके भरोसे चुनाव लड़ने निकले हैं? एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठियों को चिन्हित करने पर पूरी कांग्रेस पार्टी चिंतित हो गई, उनके लिए ये वोट बैंक है लेकिन भाजपा के लिए वोट बैंक से ऊपर देश और देश की सुरक्षा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+