भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कब होंगे Gujarat Assembly Election
पोरबंदर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव के बारे में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि Gujarat Assembly Election इसी साल दिसंबर में सपंन्न कराए जाएंगे।बता दें कि साल 2012 में 13-17 दिसंबर के दौरान संपन्न कराए गए थे। शाह ने यह जानकारी गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत में की गई एक सभा के दौरान दी। इस दौरान शाह ने यह भी कहा कि जो लोग गुजरात के गौरव को नहीं जानते हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि गुजरात का गौरव गांधी हैं, गुजरात का गौरव सरदार पटेल हैं। गुजरात का गौरव नरेंद्र मोदी हैं। शाह ने कहा कि अगर राहुल गांधी को गुजरात सपने में आता है तो उन्हें उसे पूरा करने के लिए पोरबंदर आना पड़ेगा, वो इटली से नहीं होगा।

बता दें कि अभी तक भारतीय चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा का चुनाव का ऐलान नहीं किया है। विधानसभा की सत्र 22 जनवरी 2018 में खत्म होगा। ऐसे में शाह की इस टिप्पणी सियासी बवाल भी मच सकता है। बता दें कि साल 1998 से ही राज्य में भाजपा सरकार है। फिलहाल भाजपा के लिए यह चुनौती है कि कैसे फिर से सत्ता पर कब्जा बनाए रखा जाए।
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वो बीते हफ्ते तीन दिन तक गुजरात में ही रैलियां कीं और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने 'विकास पागल हो गया है' का नारा भी दिया था।












Click it and Unblock the Notifications