BRD में बच्चों की मौत: अमित शाह बोले- ऐसा पहली बार नहीं हुआ, कांग्रेस का काम इस्तीफा मांगना
बेंगलुरु। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (BRD) में ऑक्सीजन की कमी के चलते 33 बच्चों की मौत पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने टिप्पणी की है। शाह ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पहली बार ऐसा हादसा नहीं हुआ है। कांग्रेस की ओर से इस्तीफे की मांग से जुड़े सवाल पर शाह ने कहा कि कांग्रेस का काम है इस्तीफा मांगना। इतने बड़े देश में बहुत सारे हादसे हुए, पहली बार ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है।

हम कांग्रेस की तरह काम नहीं करते
गोरखपुर के सवाल पर शाह ने कहा कि हम कांग्रेस की तरह बिना जांच के किसी पर गलती नहीं थोपते। इस मामले की जांच हो रही है। योगी जी ने एक समय के भीतर जांच कराने के लिए कहा है। जांच का नतीजा आते ही इसे सार्वजनिक करेंगे। यह एक हादसा है, गलती है। किसी भी स्तर पर हुई होगी। इससे हमारा गरीबों के विकास के लिए सोच है, उसको आप खारिज नहीं कर सकते।
गोरखपुर में बच्चों की मौत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 14 अगस्त को जनमाष्टमी मनाए जाने संबंधी ट्वीट के सवाल पर शाह ने कहा कि बच्चे मरे हैं, उसका दुख सभी को है। कृष्ण जनमाष्टमी अपनी जगह है, जैसे देश में होगी वैसे यूपी में भी लोगों निजी आस्था के आधार पर होगी। यह सरकारी त्योहार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications