राहुल गांधी पर अमित शाह का तंज, कहा- संसद में आंख मारने से खाली हो जाएं तो कुछ तथ्य भी जांच लें
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। एसएसी-एसटी बिल और दलितों के मुद्दे को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी जब संसद में आंख मारने और सदन की कार्यवाही बाधित करने से खाली हो जाएं तो कुछ समय तथ्य जांचने में भी लगाएं। एनडीए सरकार ने कैबिनेट के फैसले और संसद के जरिए एससी-एसटी एक्ट में कड़े कानून संशोधन पास कराए हैं।

दरअसल गुरुवार को कुछ दलित संगठन जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी के इस प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिए सीधा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि कांग्रेस अध्यक्ष इस पर बात करते कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी के साथ कैसा व्यवहार किया है। कांग्रेस ने लगातार दलित आकांक्षाओं का अपमान किया।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आगे कहा कि ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस साल सोनिया गांधी ने कांग्रेस ज्वाइन की, थर्ड फ्रंट-कांग्रेस सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया और जिस साल राहुल गांधी अध्यक्ष बने उन्होंने एसएसी-एसटी एक्ट और ओबीसी कमीशन का विरोध किया। ये कांग्रेस एंटी बैकवर्ड सोच को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications