BJP का मिशन गुरुद्वारा और मदरसा, अल्पसंख्यकों का दिल जीतने के लिए पार्टी ने बनाया खास प्लान

BJP Plan For Minorities: बीजेपी की कोशिश अब अपने मजबूत वोट बैंक के साथ नया जनाधार जोड़ने की भी है। यही वजह है कि पार्टी अल्पसंख्यकों के बीच अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है। इसके लिए पार्टी बुधवार से उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के बीच पहुंचेगी। खास तौर पर गुरुद्वारों और मदरसों में पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मदरसों में पढ़ाई में अव्वल आने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। गुरुद्वारों और मदरसों तक पहुंचने के पीछे बीजेपी की सिखों और मुसलमानों तक अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश भी है।

BJP का मदरसों और गुरुद्वारों में खास कार्यक्रम

बीजेपी ने मदरसों और गुरुद्वारों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने की योजना बनाई है। इसके अलावा, पार्टी पॉकेट साइज संविधान की कॉपी भी बांटेंगी। मदरसों में पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि देगी। बीजेपी की कोशिश इसके जरिए पंजाब और बंगाल में अपनी जगह मजबूत करने की भी है। हालांकि, पार्टी दरगाह और चर्च में भी जाएगी लेकिन माना जा रहा है कि सिखों और मुसलमानों के बीच अपनी स्वीकार्यता बनाने के लिए पार्टी ने यह कदम उठाया है।

BJP Plan For Minorities

यह भी पढ़ें: मणिपुर संकट पर सरकार की बड़ी पहल, दिल्ली में हुई अहम बैठक

अल्पसंख्यकों तक पहुंचने के लिए खास पहल

पिछले 10 सालों में बीजेपी ने पूर्व से लेकर पश्चिम तक अपना परचम लहराया है। दक्षिण भारत में भी पार्टी का जनाधार बढ़ा है, लेकिन बंगाल और पंजाब में अपनी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिलहाल यह मिशन उत्तर प्रदेश से शुरू हो रहा है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ सप्ताह में देश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ऐसे आयोजन करा सकता है। बंगाल में मुस्लिम समुदाय की आबादी 27% से ज्यादा है। पंजाब में भी किसान आंदोलन की वजह से बीजेपी को नाराजगी झेलनी पड़ी है।

ऐसे हालात में पार्टी अल्पसंख्यकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पार्टी का चेहरा हिंदुत्ववादी रहा है लेकिन दक्षिण भारत, बंगाल जैसे राज्यों में पार्टी चुनावी जीत के लिए अपने इस इमेज को समावेशी बनाना चाहती है। यही वजह है कि तमिलनाडु में पीएम मोदी हों या गृहमंत्री अमित शाह तमिल भाषा और संस्कृति की तारीफ करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोला हमला, 'न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ प्रचार'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+