BJP संसदीय बोर्ड की बैठक आज, 75 साल से अधिक के नेताओं के टिकट पर फैसला संभव

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार को होने जा रही है। इस बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। बीजेपी की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। ये बैठक ऐसे वक्त में बुलाई गई है जब सत्ताधारी दल और विपक्ष बालाकोट में एयर स्ट्राइक को लेकर आमने-सामने है।

BJP parliamentary board meeting today to discuss strategy for Lok Sabha election 2019

बालाकोट में एयर फोर्स द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने इस एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पर सवाल उठाए हैं। कुछ नेताओं ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार से सबूत मांगे हैं। वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आतंकियों की संख्या को लेकर एक बयान देकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के प्रचार अभियान पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। आगामी चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है, संसदीय बोर्ड की बैठक में इसपर विचार किया जा सकता है।

75 साल से अधिक के नेताओं के टिकट पर फैसला संभव

लोकसभा चुनाव में किन वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया जाए और किन नेताओं को नहीं, इसपर भी फैसला लिया जा सकता है। पार्टी ने सभी वर्तमान सांसदों से रिपोर्ट कार्ड मांगा है। इस रिपोर्ट कार्ड में सांसदों को अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों का लेखा-जोखा देना है। सांसदों को ये बताना है कि उन्होंने 5 साल के कार्यकाल के दौरान अपने-अपने क्षेत्र कौन-कौन से विकास कार्य किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+