लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए चुनाव प्रभारी नियुक्त
Odisha News: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का नया चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। 2014 के आम चुनाव के दौरान अमित शाह उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जेपी नड्डा प्रभारी थे।
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पंजाब और ओडिशा सहित 23 राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को जहां उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा ने 2014 में 71 सीटें जीती थीं
विजयपाल सिंह तोमर को ओडिशा का चुनाव प्रभारी और लता उसेंडी को सह प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में 80 संसदीय क्षेत्र हैं। भाजपा ने 2014 में 71 सीटें जीती थीं, जबकि 2019 के आम चुनावों में 64 सीटें जीतीं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: समलेश्वरी मंदिर पहुंच लोग हो रहे मंत्रमुग्ध, नवीन सरकार की पहल से आया बड़ा बदलाव












Click it and Unblock the Notifications