हैक हुआ जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट, हैकर ने लिखा- 'अकाउंट हैक नहीं हुआ है, सभी दान यूक्रेन को जाएगा'

हैक हुआ जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट, हैकर ने लिखा- 'अकाउंट हैक नहीं हुआ है, सभी दान यूक्रेन को जाएगा'

नई दिल्ली, 27 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट रविवार की सुबह 10 बजे हैक हो गया था। हालांकि कुछ मिनटों बाद ही उनका अकाउंट रिस्टोर हो गया था। लेकिन कुछ मिनटों के बीच में ही हैकर ने तीन से चार ट्वीट कर दिए थे। यहां तक की हैकर ने जेपी नड्डा के ट्विटर हैंडल के नाम को भी बदल दिया था। हैकर ने अकाउंट को हैक कर लिखा, ''यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों। अब क्रिप्टोकरेंसी दान स्वीकार करना।'' एक अन्य ट्वीट में हैकर ने लिखा, ''मेरा अकाउंट हैक नहीं हुआ है। सभी दान यूक्रेन की सरकार को दिया जाएगा।'' ये दोनों ट्वीट में हिंदी में किए गए हैं।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: JP Nadda के Twitter Handle से hackers ने लिखी ये बात | वनइंडिया हिंदी
    jp nadda

    हैकर ने हिंदी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया ट्वीट

    सबसे पहले ट्वीट कर हैकर ने लिखा, ''यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हों। अब क्रिप्टोकरेंसी दान स्वीकार करना'' इसके साथ ही हैकर ने ट्वीट में पेमेंट लिंक भी दिए हैं।

    jp nadda

    इस पहले ट्वीट के बाद दूसरा ट्वीट भी यूक्रेन को लेकर किया गया, जिसमें लिखा था, ''मेरा अकाउंट हैक नहीं हुआ है। सभी दान यूक्रेन की सरकार को दिया जाएगा''

    jp nadda

    हैकर ने बदला नड्डा का ट्विटर अकाउंट नाम

    हैकर ने जेपी नड्डा के ट्विटर अकाउंट का नाम भी बदल दिया था। जेपी नड्डा की जगह ट्विटर अकाउंट नेम हैकर ने ''ICG OWNS INDIA'' रखा था। इसके बाद हैकर ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि ये अकाउंट #ICG द्वारा चलाया जा रहा है।

    हालांकि अकाउंट के हैक होने के बारे में जेपी नड्डा की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। अकाउंट हैक होने से पहले नड्डा ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर ट्वीट किया था। यूपी में रविवार को पांचवे चरण में अवध रेंज की 12 जिलों के 61 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

    जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा है, ''आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण की सभी 61 सीटों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा राज्य में एक सशक्त सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आएं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+