भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं: पीएम मोदी
इस बैठक में सभी सांसदों, विधायकों और पार्षदों के साथ-साथ प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों समेत 2000 नेताओं को बुलाया गया है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन कई अहम फैसले लिए गए है। पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली सामने आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की प्रमुख बातों की जानकारी दी। अरुण जेटली ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष बहुत तीखे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है, सत्ता भोग के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए है। पीएम मोदी ने साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स नीति अपनाने की बात कही।

बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में साल 2019 के लोकभा चुनाव की रणनीति तय होगी। इस बैठक में सभी सांसदों, विधायकों और पार्षदों के साथ-साथ प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों समेत 2000 नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा, नोटबंदी के परिणाम और जीएसटी समेत कई मुद्दो पर चर्चा होगी।

- हमने जम्मू कश्मीर में विकास का मुद्दा उठाया और स्पष्ट किया कि आतंकवाद पर हमारी नीति जोरी टॉलरेंस की है: गडकरी
- पीएम पूरे विश्व में आतंकवाद के मुद्दे को प्राथमिकता देने में सफल हुए और पाक को एक्सपोज करने में भी: गडकरी
- डोकलाम के मुद्दे को सुलझाने में पीएम मोदी ने राजनीतिक परिपक्वता और कूटनीति का परिचय दिया: गडकरी
- पाकिस्तान से हम दोस्ती चाहते हैं, इसलिए पीएम प्रोटोकॉल छोड़कर पाक पीएम शरीफ से मिलने गए: नितिन गडकरी

- भ्रष्टाचार, गंदगी और जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प लिया गया: पीयूष गोयल
- 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक केरल में भाजपा करेगी पदयात्रा: पीयूष गोयल
- केरल में हिंसात्मक घटनाओं से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं: पीयूष गोयल
- कांग्रेस के राज में भारी भ्रष्टाचार था, राहुल गांधी पर अमित शाह ने कहा: पीयूष गोयल
- तीन साल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं: पीयूष गोयल
- गरीबों के हित में जुटी है केंद्र सरकार: पीयूष गोयल
- भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की जानकारी दे रहे केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल

- बैठक में मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी
- दिल्ली में भाजपा की बैठक में पहुंचे वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- भाजपा बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह
सूत्रों के मुताबिक BJP National Executive Meeting के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसमें रोहिंग्या मुस्लिमों का मामला शामिल होगा। इसके साथ आर्थिक प्रस्ताव पेश किए जाने की भी संभावना होगी, इसमें GST और नोटबंदी का मुद्दा शामिल होगा। राजनीतिक प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी राम माधव और विनय सहस्रबुद्धे को मिली है।
कार्यक्रम की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी गई है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की यह बैठक दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह के समापन के अवसर पर आयोजित की जा रही है। BJP नेताओं ने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन खास होगा। बैठक में BJP के सभी 281 लोकसभा सदस्य, राज्यसभा के 57 सदस्य, 1400 विधायक और विधान पार्षद, कोर ग्रुप के सदस्य और प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री बुलाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications