BJP Meeting LIVE: पीएम मोदी ने हैदराबाद को बताया भाग्यनगर, कहा- यह हमारे लिए अहमियत रखता है
हैदराबाद, 03 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन है। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी चीफ जेपी नड्डा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक को संबोधित करेंगे, जिसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है। आयोजन स्थल पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। हालांकि विपक्षी दल लगातार इस बैठक को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। पढ़ें इस बैठक से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
तेलंगाना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग के आखिरी दिन पीएम मोदी हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने बैठक को संबोधित किया। पीएम ने इस मीटिंग में हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संबोधित किया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पीएम मोदी ने बैठक में कहा था कि सरदार पटेलन ने अखंड भारत की नींव रखी थी और अब इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी भाजपा की है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तेलंगाना में लोगों की तकलीफें बढ़ती ही जा रही हैं। यहां लोग आर्थिक, सामाजिक और हर प्रकार से परेशान हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा के संघर्ष की वजह से ही तेलंगाना का गठन हुआ था। तेलंगाना में भाजपा की वरिष्ठ नेता अरुणा जी ने राज्य की परिस्थितियों के बारे में विस्तार से बताया है।
हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को संबोधित किया। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा का ही युग रहेगा, ऐसे में हमें मेहनत को जारी रखना है। अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा है कि राहुल गांधी को ईडी दफ्तर बुलाए जाने के बाद से कांग्रेस ने देश में अराजकता फैलाने का काम किया है।
बंगाल और केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई, जबकि जम्मू-कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन लोगों का सामना किया जो भारत को तोड़ना चाहते थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सकारात्मक राजनीति के बारे में बोलने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया जहां उन्होंने मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी नीतियों का उल्लेख किया। पिछले 8 वर्षों में हमारी सरकार ने देश की सेवा के लिए महिलाओं और सहायता प्राप्त युवाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
तेलंगाना के सीएम केसीआर ने न सिर्फ एक व्यक्ति बल्कि एक संस्था का भी अपमान किया है। उन्होंने संविधान की अखंडता को खतरे में डाला। केसीआर की पार्टी के लिए राजनीति शायद एक सर्कस है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह सामाजिक मुक्ति और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है: हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
तेलंगाना के लोगों की अपेक्षा है कि जिस प्रकार PM मोदी ने जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं उसका लाभ उनको भी मिले। भाजपा कार्यकर्ता जिस तरह लोगों को उन कार्यक्रमों का महत्व समझा रहे हैं, आने वाले चुनाव में हमें इसका परिणाम दिखेगा: केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह, हैदराबाद
यह भाजपा की नियमित बैठक है जो हर एक-दो साल में होती है... भाजपा प्रदेश में मजबूत हो रही है इसलिए उनको डर लग रहा है कि उनका (के. चंद्रशेखर राव का) बेटा अब मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा और जनता के पैसे का दुरुपयोग करके हैदराबाद में भाजपा के खिलाफ होर्डिंग लगवा रहे हैं: जी. किशन रेड्डी
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications