दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, पीएम मोदी देंगे भाषण
नई दिल्ली, 07 नवंबर: दिल्ली में रविवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने पहुंच गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी की रविवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।
बैठक में उद्घाटन भाषण नड्डा की तरफ से दिया जाएगा। वहीं, समापन पर पीएम मोदी भाषण देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत के बाद सदस्य राष्ट्रीय मुद्दों और एजेंडा पर विचार करेंगे। इसके साथ ही बैठक के आयोजन स्थल पर पार्टी मोदी सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' कार्यक्रम की प्रदर्शनी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications