थरुर से मिलने उनके घर पहुंचे वरुण गांधी, भाजपा ने बताई चाल
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरुर से मिलने उनके घर पहुंचे। देर शाम वरुण थरुर से मिलने के लिए अचानक उनके घर पहुंचे। वरुण और थरुर की इस मुलाकात को लेकर सवालों के साथ-साथ विवाद भी खड़े हो गए हैं। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी इसे थरुर की चाल बता रहे हैं।

स्वामी ने ट्वीट कर इसे थरुर की चाल बताया। अपने ट्वीट में स्वामी ने लिखा है कि थरूर ने लोकसभा सभा की विदेश मामलों की कमिटी की मीटिंग के बहाने वरुण को अपने घर बुलाकर एक चाल चली। स्वामी ने दावा किया वरुण ने उन्हें इस बारे में बताया। वरुण के हवाले से स्वामी ने बताया कि वहां कोई नहीं था, इसलिए वह चले आए।
जब इस बारे में वरुण गांधी से पूछा गया तो उन्होंने बस इतना कहा कि वह और थरूर विदेश मामलों की कमिटी के सदस्य हैं। वह इसी सिलसिले में थरूर के घर गए थे। बाद में मामला बढ़ता देख वरुण ने ट्वीट किया कि मुझे विदेश मामलों की कमिटी के अगले सत्र के अजेंडा को लेकर थरूर से मिलने गए थे। गौरतलब है कि शशि थरूर से दिल्ली पुलिस उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के हत्या मामले में पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications