दीपिका के JNU जाने पर बोले बीजेपी सांसद, अच्छी हुई फिल्म छपाक तो जरूर देखूंगा
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को लेफ्ट विचारधार से जुड़े छात्रों ने 'बंधक' बना लिया था। स्वपन दासगुप्ता विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती और कई अन्य लोग बुधवार को विश्वविद्यालय के एक भवन के भीतर बंद रहे। उसके बाद बुधवार देर रात वो कैंपस से निकल सके। उसके बाद स्वपन दासगुप्ता ने मीडिया से बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर भी बोला। उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण अपने विचारों को लिए स्वतंत्र हैं। उनकी फिल्म छपाक अच्छी होगी तो जरूर देखूंगा।

छात्रों द्वारा बंधक बनाए जाने के मामले पर स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि 'मुझे विश्व भारती विश्वविद्यालय में CAA 2019: समझ और व्याख्या पर बोलना था। मुझे आमंत्रित किया गया था। तभी मुझे पता चला कि कुछ लेफ्ट के छात्र वहां प्रोटेस्ट के एकत्रित हो गए हैं।' उन्होंने बताया, 'छात्रों के वहां आने बात पता लगने पर हमने स्थान बदला।' दरअसल, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद, समारोह को विश्वभारती के दूसरे परिसर श्रीनिकेतन में सामाजिक कार्य विभाग के एक अन्य सभागार में स्थानांतरित कर दिया गया।
इससे पहले, जैसे ही दासगुप्ता विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हुए, छात्रों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्वपन दासगुप्ता ने बताया कि अगर वो बाहर गए होते तो हिंसा हो सकती थी। इसलिए टकराव से बचने के लिए स्थान को बदला गया। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के जेएनयू हिंसा को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने पर बीजेपी सांसद ने कहा, मैं अपनी वोटिंग प्राथमिकताओं या अपने राजनीतिक विचारों के कारण फिल्म छपाक या दीपिका पादुकोण से मुंह नहीं मोड़ने जा रहा हूं। वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और अगर फिल्म मुझे पसंद आ रही है तो देखूंगा भी।












Click it and Unblock the Notifications