सुब्रमण्यम स्वामी बोले- जाधव की मां और पत्नी के साथ हुआ द्रौपदी जैसा सलूक, पाकिस्तान के हों चार टुकड़े
नई दिल्ली। कुलभूषण जाधव से मुलाकात के दौरान उनकी मां और पत्नी के साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान ने जमकर हमला बोला है। स्वामी ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान में जाधव की मां व पत्नी के साथ द्रौपदी की तरह व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में जाधव की मां और पत्नी को मंगलसूत्र उतरवाने के लिए मजबूर किया गया वो द्रौपदी के चीरहरण के बराबर है।

स्वामी ने पाकिस्तान की तुलना कौरवों से करते हुए कहा कि उनके साथ सिर्फ युद्ध ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि जो महाभारत में हुआ था, ऐसा ही पाकिस्तान के साथ भी होना चाहिए। स्वामी के अनुसार हमें पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की तैयारी करनी चाहिए। स्वामी ने आगे कहा कि पाकिस्तान के चार टुकड़े कर देने चाहिए।
बता दें कि कुलभूषण जाधव से मिलने के लिए उनकी पत्नी और मां क्रिसमस के दिन सोमवार को मुलाकात के लिए इस्लामाबाद पहुंची थी। मुलाकात से पहले पाकिस्तान ने जाधव की मां और पत्नी के कपड़े, चूड़ी, बिंदी, मंगलसूत्र आदि उतरवा दिए थे। जिसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।












Click it and Unblock the Notifications