साक्षी महाराज बोले देश विरोधी नारा लगाने वालों को गोली मार दो

लखनऊ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज जेएनयू में देश विरोधी नारा लगाने वाले छात्रों के खिलाफ बेतुका बयान देकर एक बार फिर से विवादों में घिर गये हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि देश के विरोध में नारा लगाना गलता है।

sakshi-maharaj-jnu

ऐसे में जो लोग इस तरह के नारे लगा रहे हैं उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए नारे लगा रहें हैं इससे ज्यादा शर्म की बात कुछ नहीं हो सकती है।

देश विरोधी नारे लगाने वाले जेएनयू के छात्रों को गद्दार करार देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि इन लोगों का सिर्फ एक इलाज है कि इन्हें गोली मार दी जाए।

जेएनयू के छात्रों के मामले में राजनीति करने वाली पार्टियों पर भी साक्षी महारज ने निशाना साधा और बोले लोगों को तुष्टिकरण की राजनीति से उपर उठकर ऐसे लोगों को सजा देनी चाहिए। है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कई लोगों ने अपनी जान गंवायी हैं उन्हें इस तरह से शर्मिंदा नहीं करना चाहिए।

गौरतलब है कि 9 फरवरी को जेएनयू व प्रेस क्लब में अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगे थे। यही नहीं छात्रों ने इंडिया गो बैक के नारे लगाते हुए देश की बर्बादी का भी नारा लगाया था।

आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। वहीं जेएनयू में छात्र संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार करते उसे जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+