ईसाई मिशनरी देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा, कांग्रेस इनके इशारों पर काम कर रही है- भाजपा सांसद

नई दिल्ली। भाजपा सांसद भरत सिंह ने अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने दावा किया है कि ईसाई मिशनरी भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ईसाई मिशनरियों के दिशानिर्देश पर काम कर रही है। भरत सिंह ने कहा कि ईसाई मिशनरी कांग्रेस को चलाते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी इन मिशनरियों के इशारे पर काम करती हैं, यह मिशनरी देश की एकता के लिए खतरा हैं।

bjp

बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में लोकतंत्र काफी कमजोर हुआ है, इशकी बड़ी वजह है कि यहां ईसाई धर्म में लोगों का परिवर्तन। यहां लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित कराया गया है। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़ने के पीछे ईसाई मिशनरी हैं। गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़ने का मामला सामने आया था, जिसके बाद इन मूर्तियों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+