.....तो मुसलमानों के सिर काट लूंगा- BJP सांसद की धमकी

नई दिल्ली- बीजेपी के एक सांसद ने मुस्लिमों को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक और विवादास्पद बयान दिया है। सांसद सोयम बापू राव ने सरेआम धमकी दी है कि आदिवासी महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मुस्लिम युवाओं की वह सिर काट लेंगे। इस मामले में उनके खिलाफ एक कांग्रेसी नेता ने शिकायत दर्ज करवाई है।

आदिवासी महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मुस्लिम युवाओं को धमकी

आदिवासी महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मुस्लिम युवाओं को धमकी

इंडिया टुडे की खबरों के मुताबिक तेलंगाना के अदिलाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद सोयम बापू राव की विवादस्पद टिप्पणी पर बवाल मच गया है। उन्होंने तेलंगाना के आदिवासी जिले में आदिवासी महिलाओं से कथित तौर पर मुस्लिम युवाओं द्वारा छेड़छाड़ का आरोपों लगाते हुए उनके सिर काटने जैसी धमकी दी है। राव ने कहा है कि मुस्लिमों द्वारा आदिवासी महिलाओं का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस ने की पुलिस से शिकायत

कांग्रेस ने की पुलिस से शिकायत

इस मामले में कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष साजिद खान ने बीजेपी सांसद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस संबंध में अदिलाबाद की एएसपी कंचन मोहन से भी संपर्क किया है। शिकायत में सोयम बापू राव से मांग की गई है कि वो अपने शब्दों को वापस ले लें। बापू राव की धमकी की निंदा करते हुए उन्होंने सांसद द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया है और उनकी टिप्पणी को अल्पसंख्यकों के खिलाफ करार दिया है।

मार्च में ही बीजेपी में शामिल हुए हैं

मार्च में ही बीजेपी में शामिल हुए हैं

तेलंगाना राष्ट्र समिति ने तो इस मसले पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही निशाना साध दिया है। टीआरएस के एम कृष्णक ने कहा है कि, "जबकि, पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की बात करते हैं, उनके अपने एमपी तेलंगाना में घुसने की बेकरारी में इस तरह की टिप्पणी करते हैं।" गौरतलब है कि सोयम बापू राव बीजेपी से पहले टीआरएस और कांग्रेस में भी रह चुके हैं। वह इसी साल मार्च में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। तेलंगाना की अदिलाबाद सीट अनुसूचित जनजातियों के लिए रिजर्व है, जहां से बापू राव इसबार सांसद चुने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+