पिता कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के दौरान फफक-फफक कर रो पड़े बेटे राजवीर, हर किसी की आंखे हुईं नम

लखनऊ, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित तमाम लोगों ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख जाहिर किया है। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को आज सुबह लखनऊ स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। इसके बाद विधान भवन और भाजपा कार्यालय में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। कल्याण सिंह के शव के अंतिम दर्शन के दौरान कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह भावुक हो गए वह खुद को रोक नहीं सके। वह कल्याण सिंह के शव से लिपटकर रोने लगे। बता दें कि राजवीर सिंह भाजपा सांसद भी हैं।

kalyan singh

कल्याण सिंह के निधन पर राजवीर सिंह ने कहा कि वह शरीर से हमारे बीच नहीं संभव है कि ना हो लेकिन वह अपने अधूरे काम को जरूर पूरा करेंगे। वह लोगों के दिल में रहते हैं। वह दुनिया से गए नहीं हैं, वह अमर हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि कल्याण सिंह का शनिवार रात लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे, इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद 21 अगस्त को कल्याण सिंह ने रात 9.15 बजे अंतिम सांस ली।

बता दं कि कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 में यूपी के अतरौली स्थिति मढ़ोली गांव में हुआ था। यहीं से वह आरएसएस के संपर्क में आए थे और फिर वह वरिष्ठ प्रचारक ओमप्रकाश से जुड़े जहां से कल्याण सिंह को राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। कल्याण सिंह ने 1967 में अतरौली से पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। वह लगातार 1980 तक यहां से विधायक रहे और फिर 1991 में यूपी के मुख्यमंत्री बने। 1997 में दूसरी बार कल्याण सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। लेकिन बाद में भाजपा से अलग होकर उन्होंने राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई। 2004 में भाजपा में वापसी करके कल्याण सिंह ने लोकसभा चुनाव जीता। लेकिन 2009 में फिर वह भाजपा से अलग हुए लेकिन 2013 में भाजपा में वापसी के बाद कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल बना दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+