बिना नाम लिए बीजेपी सांसद ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, ट्विटर पर भिड़े समर्थक
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। इस बीच बड़ी संख्या में मजदूर प्रभावित हुए हैं, जो पैदल ही बड़े शहरों से अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी में घमासान जारी है। वेस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह भी इस जुबानी जंग में कूद गए और प्रियंका गांधी के नाक और दिमाग को लेकर तंज कसा। उनके इस ट्वीट के बाद बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों ने भी ट्विटर पर मोर्चा संभाल लिया है।

प्रवेश साहिब सिंह ने बिना नाम लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि नाक उनकी दादी की तरह है, जबकि दिमाग अपने भाई जैसा है। उनके इस ट्वीट पर जमकर कमेंट आए। कई लोगों ने इसका समर्थन किया, तो कई लोगों ने इसका विरोध। एक यूजर ने ट्वीट के जवाब में उनकी सोच की तुलना गोडसे से कर दी। वहीं दूसरे यूजर गजिंद्र बेहेरो ने लिखा कि भाई आलू से सोना बनाते हैं, बहन स्कूटर से बस बनाती हैं, बड़ा ही चमत्कारी परिवार है।
दादी जैसी नाक
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) May 19, 2020
भाई जैसा दिमाग
क्या है पूरा मामला?
दरअसल बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पैदल ही कड़ी धूप में अपने घरों की ओर जा रहे हैं। जिस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मजदूरों के लिए एक हजार बसों की व्यवस्था करने का प्रस्ताव भेजा। जिसे स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उनसे बसों की लिस्ट मांगी। जिसके बाद कांग्रेस ने जो लिस्ट दी थी, उनमें से कई ऑटो और बाइक भी शामिल थी। जिसके बाद से उत्तर प्रदेश सरकार और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।












Click it and Unblock the Notifications