"खुद को पिछड़ों का हितैषी कहने का अधिकार नहीं", निशिकांत दुबे ने कहा झूठ बोलती है कांग्रेस
BJP MP Nishikant Dubey says Congress could not claim to support the backward classes: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस खुद को पिछड़े वर्गों का हितैसी नहीं कह सकती। उसने कभी पिछड़ों के हित में काम नहीं किया है। अपनी बातों के समर्थन में तर्क देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अशोक गहलोत और भूपेश बघेल की हार के बाद कांग्रेस की किसी भी सरकार में कोई पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं बचा है। ये बातें निशिकांत दुबे ने संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को निम्न सदन में कहीं।
दुबे ने कहा, "कांग्रेस पिछड़े वर्गों का समर्थन करने का दावा नहीं कर सकती। क्योंकि राजीव गांधी ने 1990 में मंडल आयोग की सिफारिश का विरोध किया था और पार्टी के एकमात्र ओबीसी अध्यक्ष, सीताराम केसरी को आठ साल बाद हटा दिया गया था।"

जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक पर बहस के दौरान भाजपा सांसद ने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा, "वे (कांग्रेस) झूठ बोलते हैं और लंबे भाषण देते हैं, कहते हैं कि जाति-आधारित आरक्षण होना चाहिए और वे उन्हें (पिछड़े वर्ग से संबंधित व्यक्तियों को) मुख्यमंत्री बनाते हैं। आज भूपेश बघेल जी को हटा दिया गया है। अशोक गहलोत जी को हटा दिया गया है। अब उनके मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैं (जो गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे)। क्या वह पिछड़े वर्ग से हैं? सुक्खू (हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू) जो कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बचे हैं, क्या वे पिछड़े हैं?"
लोकसभा से पारित हुआ जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2023 का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में नौकरियों और व्यावसायिक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण प्रदान करना है।
जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक पर मंगलवार को शुरू हुई चर्चा ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को लेकर बहस छेड़ दी है। हालांकि, विधेयक के पारित होने से जम्मू-कश्मीर की विधान सभा में सीटों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन वहां 2014 के बाद से चुनाव नहीं हुए हैं।
यह देखें: हंगामे के बीच जम्मू-कश्मीर आरक्षण और पुनर्गठन बिल पास, शाह की टिप्पणी पर विपक्ष का वॉक आउट












Click it and Unblock the Notifications