Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'वक्फ बिल पास हो गया तो सब छीन जाएगा', वीडियो पर भड़के BJP सांसद निशिकांत दुबे, कहा- मन विचलित है

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 'वक्फ बोर्ड बिल 2024 जो संसद में पेश किया गया है, उसे रद्द कर दिया गया है।' इस वीडियो में ये भी दावा किया जा रहा है कि अगर वक्फ बिल पेश हो गया तो मस्जिद, कब्रिस्तान ,दरगाह, मदरसा छीन जाएगी।

इस वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और सांसद सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये नफरत पैदा करने की कोशिश की है और झूठे वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह खुद वक्फ संशोधन विधेयक संसद की संयुक्त समिति के सदस्य हैं। इसलिए इस वीडियो के देख उनका मन विचलित है।

WAQF Bill

ये भी पढ़ें-b Waqf Bill: वक्फ विधेयक पर संसदीय समिति ने विशेषज्ञों और जनता से राय मांगी,15 दिनों का दिया वक्त

जानिए वायरल वीडियो में वक्फ बोर्ड बिल 2024 को लेकर क्या कहा जा रहा है?

वायरल वीडियो में लाउडस्पीकर पर कहा जा रहा है,

''वक्फ बोर्ड बिल 2024 जो संसद में पेश किया गया है, उसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है। पास नहीं हुआ। फिलहाल ये जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास मौजूद है। जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी ने हमसे राय मांगी है। इसलिए तमाम लोगों से अपील है कि सब अपनी-अपनी राय पेश करें। घर का कोई भी मेंबर खाली ना रहे, बच्चे-बच्चे के पास मोबाइल है, अपने फोन के जरिए से, इस बिल के खिलाफ राय पेश करें। याद रखिए ये बिल अगर पास हो गया तो, हमारी मस्जिद छीन जाएगी, मजार छीन जाएंगे, कब्रिस्तान छीन जाएंगे, वक्फ बोर्ड की लाखों की तदाद में जो प्रोपर्टी है, वो सब छीन जाएगी। आप ईमले के जरिए जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को अपना सुझाव दें।''

ये भी पढे़ें- वक्फ संशोधन बिल: जेपीसी की दूसरी बैठक में क्या क्या हुआ? क्या रद्द होगा बिल?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले- यह वीडियो देखकर मन विचलित है

सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''वक्फ संशोधन विधेयक संसद की संयुक्त समिति के पास विचाराधीन है। मैं खुद इसका सदस्य हूं, यह वीडियो देखकर मन विचलित है।''

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ''पूरे बिल को कम से कम 100 बार पढ़ चुका, इस बिल की कौन सी धारा में मस्जिद, कब्रिस्तान ,दरगाह, मदरसा पर सरकार कब्जा करने का कानून ला रही है? झूठ की बुनियाद, वोट बैंक की राजनीति व मोदी विरोध की अंधी राजनीति ने देश के एक वर्ग विशेष के मन में लगातार नफरत पैदा करने की कोशिश की है।''

निशिकांत दुबे ने आगे कहा, ''काश वक्फ जिसकी बुनियाद पैगंबर मोहम्मद साहब ने गरीबों के लिए रखी, वक्फ की पहली कमिटि गैर मुस्लिम ने बनाई, उनके आदेश पर मुस्लिम समाज गरीब मुसलमानों के हित में सोचकर कमिटि को बताता।''

ये भी पढ़ें- 'वक्फ विधेयक का उद्देश्य संपत्तियों की रक्षा करने के बजाय उन्हें नष्ट करना', ओवैसी ने सरकार को घेरा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+