BJP सांसद बोले- घुसपैठ के लिए कांग्रेस और टीएमसी जिम्मेदार, बताया जिन्ना का वारिस
नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने घुसपैठ का मामला उठाया। इस दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। उन्होंने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को इसके लिए ज़िम्मेदार बताया। झारखंड के गोडा से सांसद दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान ये मामला उठाया। उन्होंने राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण(एनआरसी) की पैरवी करते हुए कहा कि इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए।

कांग्रेस और टीएमसी को बताया जिम्मेदार
निशिकांत दुबे ने कहा कि टीएमसी जैसी पार्टी घुसपैठियों को भारत आने में मदद कर रही हैं। ये लोग चुनिंदा ढ़ंग से बात रखते हैं। वो पहलू खान और सोहराबुद्दीन की बात करते हैं। पहलू खान के मामले में तो राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी कह दिया है कि वो गो-तस्कर था।

जिन्ना का वारिस बताया
निशिकांत दुबे ने कहा कि ये लोग मोहम्मद अली जिन्ना के वारिस हैं। उन्होंने कहा कि जिन्ना ने बंगाल,असम और कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाने की बात कही थी। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर देश का बंटवारा किया। उनके इस बयान पर टीएमसी और कांग्रेस के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस के कई सांसदों ने कहा कि निशिकांत दुबे ने असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वो देखेंगे कि क्या उनके द्वारा कोई असंसदीय शब्द बोला गया है।

लोकसभा में और क्या मुद्दे उठे
कांग्रेस के के सुधाकरन ने शून्य काल में दक्षिण भारत के समुद्री क्षेत्र में मछुआरों को श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय को इस मामले को श्रीलंका की सरकार के समक्ष उठाना चाहिए। बीजेपी के सीपी जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पीएसीएल के निवेशकों का पैसा वापस नहीं मिला है और ऐसे में सरकार को इस पर कदम उठाना चाहिए। वहीं बीजेपी के अशोक कुमार यादव, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और कई अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाए।
-
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे












Click it and Unblock the Notifications