ममता के इनकार पर बोले मनोज तिवारी- शपथ ग्रहण में लोगों से नजरें कैसे मिलातीं

नई दिल्ली। गुरुवार को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Oath Ceremony) दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की हामी भरने के 24 घंटे के भीतर ही अपना इरादा बदल दिया था, जिसपर दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम पर बड़ा हमला बोला है।

उनको आना भी नहीं चाहिए- मनोज तिवारी

उनको आना भी नहीं चाहिए- मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल ना होने की खबर पर प्रतिक्रिया दी। मनोज तिवारी ने कहा, 'उनको आना भी नहीं चाहिए, जैसे लोकतंत्र में हिंसा करके खून-खराबा किया, उनके पास नजर कहां है कि ऐसी सभा में बैठकर लोगों से नजरें मिलाएं।' पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

ममता बनर्जी ने समारोह में शामिल होने से किया था इनकार

बुधवार को ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखते हुए कहा, 'शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की मेरी योजना थी, लेकिन पिछले एक घंटे में, मैं मीडिया रिपोर्टों को देख रही हूं जिसमें कहा जा रहा है कि बीजेपी दावा कर रही है कि बंगाल में चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा में 54 लोग मारे गए हैं। जो कि पूरी तरह से गलत है। यहीं वजह है कि में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने के लिए मजबूर हूं।'

राजनीतिक हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिजन पहुंचे दिल्ली

राजनीतिक हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिजन पहुंचे दिल्ली

बंगाल में राजनीतिक हिंसा में जिन कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी, उनके परिजनों को भी शपथग्रहण समारोह के लिए न्योता दिया गया है। पीए मोदी खुद बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के मुद्दे को उठाते रहे हैं। चुनाव में जीत के बाद सोमवार को जब मोदी पहली बार वाराणसी पहुंचे तो उन्होंने वहां भी बंगाल में राजनीतिक हिंसा का जिक्र किया था। 16 जून 2013 के बाद मारे गए 54 लोगों के परिजनों को निमंत्रण भेजा गया था। ये सभी गुरुवार को ट्रेन से दिल्ली पहुंच चुके हैं। शाम को ये सभी लोग पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+