'प्यार से बेरहम कुछ नहीं है, दिल छली हो गया', शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी को देख क्यों रोने लगीं कंगना
Captain Anshuman Singh widow Smriti Singh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को उनकी साहस और वीरता के लिए कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया। जहां 2023 में सियाचिन में एक बड़ी आग की घटना में कई लोगों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया।
शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह का वीरता पुरस्कार उनकी पत्नी स्मृति सिंह ने ग्रहण किया। साथ में अंशुमान सिंह की मां भी मौजूद थीं। अंशुमान सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया के निवासी थे। शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी स्मृति सिंह अभी युवा हैं और उनकी रोती हुई तस्वीरों ने पूरे देशभर को रुला दिया है। कैप्टन अंशुमान की पत्नी को देख अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रनौत का भी दिल छली हो गया है।

ये भी पढ़ें- शादी के 5 माह बाद ही शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह की लव स्टोरी, शहादत की पूरी कहानी, पत्नी की जुबानी
कंगना रनौत कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिलने पर भावुक हो गईं। कंगना रनौत ने समारोह से एक भावुक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, स्मृति सिंह को देखकर लगता है कि वो आज भी अपने पति से बहुत प्यार करती हैं। कंगना ने कहा कि, इस दुनिया में प्यार से ज्यादा बेरहम चीज कुछ भी नहीं है।
कंगना बोलीं- शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी का क्लिप मेरे दिल में छुरा घोंपने जैसा है
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) के दौरान कैद किए गए मार्मिक पल को साझा किया। तस्वीर में अंशुमान सिंह की युवा पत्नी और मां वीरता पुरस्कार प्राप्त करते हुए दिखाई दे रही हैं।
कंगना ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा, "कल देश के लिए अपनी जान देने वाले कई सैनिकों को सम्मानित किया गया, पूर्वांचल के अधिकारी अंशुमान सिंह की बेहद युवा और बेहद खूबसूरत विधवा पत्नी को देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं। वह अभी भी अपने पति से बेइंतहा प्यार करती है और आंसू बहाते हुए कहती है कि वह एक दर्दनाक मौत मरेगी और उसके सीने में एक मेडल होगा, उसकी क्लिप मेरे दिल में छुरा घोंपने जैसा है। प्यार आसान नहीं है, विरोधाभास यह है कि प्यार से ज्यादा बेरहम कुछ भी नहीं है।''
ये भी पढ़ें- शहीद हवलदार अब्दुल माजिद कीर्ति चक्र से सम्मानित, राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में गंवाई थी जान
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- आजादी मुफ्त में नहीं है आती
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''आजादी मुफ्त में नहीं है आती।''
शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह और उनकी पत्नी स्मृति सिंह की लव स्टोरी
अपनी प्रेम कहानी को याद करते शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह ने कहा, ''हम अपने कॉलेज के पहले दिन मिले थे। मैं इसमें ज्यादा ड्रामा नहीं जोड़ना चाहती लेकिन यह पहली नजर का प्यार था। एक महीने के बाद, उनका चयन सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) में हो गया। हम एक इंजीनियरिंग कॉलेज में मिले, और उनका चयन एक मेडिकल कॉलेज में हुआ, सुपर इंटेलिजेंट लड़का। मिलने के सिर्फ एक महीने बाद, हम आठ साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे और फिर हमने सोचा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए, इसलिए हमने शादी कर ली।''
स्मृति सिंह ने आगे कहा, ''दुर्भाग्य से, शादी के दो महीने के भीतर, उन्हें सियाचिन में तैनात कर दिया गया। 18 जुलाई को हमने इस बारे में लंबी बातचीत की कि अगले 50 सालों में हमारा जीवन कैसा होगा - हम घर बनाने जा रहे हैं, बच्चे पैदा करेंगे, और भी बहुत कुछ था। 19 तारीख की सुबह, जब मैं उठी, तो मुझे फोन आया कि वह अब नहीं रहे।''












Click it and Unblock the Notifications