गौतम गंभीर के पिता की कार उनके घर के बाहर से चोरी हुई
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर के पिता की एसयूवी कार चोरी हो गई है। जानकारी के अनुसार उनकी कार राजेंद्र नगर स्थित उनके घर के बाहर से शुक्रवार को चोरी हो गई। कार आज सुबह घर के बाहर से चोरी हुई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है जो कार चोरी करने वाले की तलाश में जुट गई है। सेंट्रल डीसीपी का कहना है कि चोर की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। बता दें कि गौतम गंभीर अपने पिता के साथ राजेंद्र नगर स्थित अपने घर में रहते हैं।
Recommended Video

बता दें कि गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और वह अक्सर अपने बयान व ट्वीट को लेकर चर्चा मे रहते हैं। कोरोना संकट में उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खूब निशाना साधा। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की जमकर खिंचाई की थी। यही नहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कई बार निशाना साधते हुए उनपर आरोप लगाया कि वह अपने वादों को पूरा नहीं करते हैं।
पिछले दिनों जिस तरह से दिल्ली सरकार की ओर से असम को लेकर विज्ञापन तमाम अखबारों में छापा गया था, उसपर निशाना साधते हुए गौतम गंभीर ने कहा था कि रोज सुबह अपना चेहरा देखने का नशा ऐसा ही कराता है। उन्होंने कहा था कि रोज़ सुबह उठ कर अपना चेहरा देखने और दिखाने का नशा इंसान को अमानवीय बना देता है। कभी कभी इसी वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ता है। बता दें कि सिक्किम मामले में अरविंद केजरीवाल ने बयान जारी कर कहा था कि सिक्किम भारत का अभिन्न अंगर है। इस तरह की गलती को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। विज्ञाापन को वापस ले लिया गया है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications