कोरोना से जंग में फिर मदद के लिए आगे आए भाजपा सांसद गौतम गंभीर, सांसद निधि से दिल्ली सरकार को दिए 50 लाख

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से पूरा देश इस वक्त एकजुट होकर लड़ रहा है। नेताओं, बॉलीवुड कलाकारों, खिलाड़ियों और उद्योगपतियों ने इस संकट की घड़ी में आर्थिक मदद का ऐलान किया है। इस बीच, पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक बार फिर सांसद निधि से दिल्ली सरकार को 50 लाख रु की मदद दी है। इसके पहले भी कोरोना के खिलाफ जंग में भाजपा सांसद 50 लाख रु दिल्ली सरकार को डोनेट कर चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus : Gautam Gambhir ने Delhi Govt. को दिए 50 lakh तो Kejriwal बोले | वनइंडिया हिंदी
    BJP MP Gautam Gambhir allocated another Rs 50 Lakhs from MPLAD fund to Delhi government

    कुछ दिनों पहले गौतम गंभीर ने अपनी दो साल की सैलरी पीएम केयर्स फंड में दान की थी। इस दौरान गंभीर ने लोगों से भी अपील की और कहा कि वे भी पीएम राहत कोष में दान करें। गंभीर ने Twitter पर लिखा, 'लोग पूछते हैं कि आपका देश आपके लिए क्या कर सकता है? जबकि असल सवाल यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं? मैं अपनी दो साल की सैलरी पीएम फंड में दान कर रहा हूं, आप भी आगे आइए।'

    गौतम गंभीर ने कहा था कि यह कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में शामिल होने का समय है और देश की मदद करने का समय है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है और इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 503 तक जा पहुंची है जबकि इस वायरस के कारण राजधानी में 7 लोगों की मौत हुई है।

    देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4067 हो गई है। पूरे देश में पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 490 मामले सामने आए हैं। वहीं, 292 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 109 पहुंच गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, यूपी जैसे राज्यों में भी कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+