भाजपा सांसद ने किया जवानों की 'शहादत' का अपमान, कहा- 'जवान हैं तो मरेंगे ही'

देश की सीमा पर सुरक्षा में जुटे जवानों पर भाजपा नेता ने शर्मनाक बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने जवानों की शहादत का अपमान करते हुए कहा कि सेना के जवान हैं तो मरेंगे ही।

Recommended Video

    BJP MP Nepal Singh gives controversial statement on martyrs | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश की सीमा पर सुरक्षा में जुटे जवानों पर भाजपा नेता ने शर्मनाक बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा सांसद नेपाल सिंह ने जवानों की शहादत का अपमान करते हुए कहा कि सेना के जवान हैं तो मरेंगे ही। सीआरपीएफ शिविर पर आतंकवादियों द्वारा हुए हालिया हमले के बारे में एक सवाल के जवाब में नेपाल सिंह ने ये शर्मनाक बयान दिया।

    Nepal Singh

    जम्मू कश्मीर के सीआरपीएफ शिविर पर हमले पर बोलते हुए नेपाल सिंह ने कहा, 'ऐसा कोई देश नहीं है जहां आर्मी का आदमी न मरता हो झगड़े में? गांव में भी झगड़ा होता है तो एक न एक तो घायल होगा ही! कोई ऐसी डिवाइस बताओ जिससे आदमी ना मरे। ऐसी चीज बताओ की गोली काम ना करें।'

    बयान पर बवाल बढ़ता देख नेपाल सिंह ने देश से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'मैंने सेना के कोई अपमान की बात नहीं की। मुझे दुख है, माफी मांगता हूं पर मैंने ऐसा कुछ कहा नहीं।' नेपाल सिंह ने आगे अपना बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, 'मैंने ये बोला था कि वैज्ञानिक लगे हुए हैं और कोई डिवाइस ढूंढ रहे हैं कि कोई गोली आए तो लगे नहीं, सिपाही का प्रोटेक्शन हो जाए।'

    नेपाल सिंह के इस बयान को कांग्रेस ने शर्मनाक बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि कांग्रेस इस बयान की आलोचना करती है। ये बयान सेना का मनोबल गिराने वाला है। राजपूत ने आगे कहा कि वो इस बयान के खिलाफ पीएम को खत लिखेंगे और नेपाल सिंह का विरोध करेंगे।

    गौरतलब है कि रविवार को जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर फिदायीन आतंकी हमला किया था जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। सेना की जवाबी कार्रवाई में जैश 2 आतंकवादियों को भी ढेर किया गया। जवानों की शहादत पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि उनका बलिदान खाली नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि, 'यह बेहद ही कायराना हकद है, हमें अपने बहादुर जवानों पर गर्व है, हम उनके बलिदान को खाली नहीं जाने देंगे, पूरा देश जवानों के परिवार के साथ है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+