'प्रशांत किशोर अपना बिजनेस कर रहे, अलग-अलग पार्टियों को ज्वॉइन करना उनका काम है'
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने पीके पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर अपने करियर के सिलसिले में विभिन्न राजनीतिक दलों का हिस्सा बनते हैं। घोष ने कहा, "वह (प्रशांत किशोर) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में भी शामिल हुए थे। वह नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) में भी थे। यह उनका बिजनेस है (पार्टियों में शामिल होना)।"

Recommended Video
'वह जिस भी पार्टी के लिए काम करते हैं, उन्हें उसकी सदस्यता मिलती है'
विभिन्न दलों के साथ चुनावी रणनीतिकार के रूप में किशोर के जुड़ने को लेकर भाजपा सांसद ने कहा, "वह जिस भी पार्टी के लिए काम करते हैं, उन्हें उसकी सदस्यता मिलती है... उनके पास हर पार्टी का सदस्यता कार्ड होगा। वह यह कहते हुए कार्ड दिखाएंगे कि मैं आपकी पार्टी से हूं। मुझे आदेश दीजिए।"
बंगाल में 'नए' बीजेपी नेतृत्व पर कसा तंज
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मौजूदा नेतृत्व के बारे में सवाल पूछे जाने पर दिलीप घोष ने अपने उत्तराधिकारी की टीम को 'नया' और 'संगठनात्मक अनुभव की कमी' वाला करार दिया। पुराने लोगों को विश्वास में लेने का सुझाव देते हुए घोष ने कहा, "जो टीम अभी (पश्चिम बंगाल में) काम कर रही है, वह नई है और उसके पास संगठनात्मक अनुभव का अभाव है। प्रदेश अध्यक्ष (सुकांता मजूमदार) भी नए हैं। यह स्वाभाविक है कि राजनीति सीखने में थोड़ा समय लगेगा... समय लग रहा है, इसलिए लोग निराश हैं।"












Click it and Unblock the Notifications