Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG: अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ शीघ्र होगी कार्रवाई, BJP विधायक राजेश मूणत ने विधानसभा में दिखाए तेवर

Chhattisgarh Vidhansabha News: छत्तीसगढ़ के हर नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि काटकर प्लॉट बेचने के मामलों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विधानसभा में घोषणा की कि अब 5 डिसमिल से ऊपर कृषि भूमि की रेरा या टाउन प्लानिंग से अनुमति लिए बिना प्लॉट काटने और बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में रजिस्ट्री को प्रतिबंधित करने के लिए एक माह के भीतर नए नियम लागू किए जाएंगे। इन नियमों को केबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा में पेश किया जाएगा।

कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई
राजेश मूणत ने कहा कि सरकार ने पांच साल पहले डॉ. रमन सिंह सरकार द्वारा बनाए गए नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है, जिनमें अवैध प्लाटिंग करने वालों को जेल भेजने का भी प्रावधान है। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अवैध प्लाटिंग पर चर्चा करते हुए मूणत ने कहा कि प्रदेश के हजारों लोग बिना वैध लेआउट या अनुमति के कृषि भूमि खरीद चुके हैं, जिससे उन्हें बिजली, पानी, या नक्शा पास जैसी बुनियादी सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे मामलों में अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग बड़ी रकम कमा लेते हैं, लेकिन खरीददार जीवनभर समस्याओं का सामना करते हैं।

chhattisgarh news jpg

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस संबंध में कानूनों को लागू करती है तो यह पूरे प्रदेश में अवैध प्लाटिंग को रोकने में मदद करेगा और लोगों को राहत मिलेगी। इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि पहले लैंड रेवेन्यू कोर्ट में 5 डिसमिल से छोटी रजिस्ट्री के मामलों में नामांतरण का प्रावधान था, लेकिन पिछली सरकार ने इसे समाप्त कर दिया, जिससे अवैध प्लाटिंग का सिलसिला बढ़ गया। अब नए नियमों के तहत रेरा की अनुमति या टाउन प्लानिंग की प्रक्रिया के बिना बनाई गई अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री को प्रतिबंधित किया जाएगा।

बूढ़ा तालाब के सौंदर्यीकरण पर तीखे सवाल, होगी जांच
विधानसभा में भाजपा विधायक राजेश मूणत और अजय चंद्राकर ने राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध बूढ़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों पर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक रुख अपनाया।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल के दौरान मंत्री अरुण साव से पूछा कि बूढ़ा तालाब के सौंदर्यीकरण पर कितनी राशि खर्च की गई है और यह कार्य किन-किन मदों से हुआ है। इस पर अरुण साव ने जवाब दिया कि यह कार्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया गया है।

अजय चंद्राकर ने इस जवाब पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी, पर्यटन मंडल और नगर निगम से अलग-अलग मदों से राशि खर्च की गई है, और उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की। वहीं, राजेश मूणत ने आरोप लगाया कि 6 करोड़ की लागत से लगाए गए फाउंटेन का उपयोग नहीं हो रहा और वह बंद पड़ा है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। मूणत ने कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और पूरी परियोजना की जांच की मांग की। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी।

घोषणा पर मूणत ने जताया आभार, कहा- भाजपा राज में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा
राजेश मूणत ने कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग और बूढ़ा तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त किया कि वे इस मुद्दे पर गंभीर हैं और जल्द ही कानूनों को लागू करने के लिए कदम उठा रहे हैं। मूणत ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि वह जनहित से जुड़े मुद्दे सदन में उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 'धर्म के आधार पर आरक्षण बढ़ाना चाहती है कांग्रेस, यह संविधान विरोधी', अमित शाह का विपक्ष पर हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+