कैंसर से जूझ रहे भाजपा सांसद से मिलने पहुंची मनीषा कोईराला, कही बड़ी बात
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनिल बलूनी कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंचीं। स मुलाकात के बाद मनीषा कोईराला ने कहा कि आज के समय में कैंसर की जंग पर जीत हासिल की जाा सकती है। यही नहीं उन्होंने इस बात की भी उम्मीद जताई है कि अनिल बलूनी जल्द स्वस्थ्य होंगे। बता दें कि अनिल बलूनी उत्तराखंड से भाजपा के सांसद हैं और वह मुंबई के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। यहीं पर उनसे मुलाकात करने के लिए मनीषा कोईराला पहुंची थीं।

कैंसर से जंग जीती जा सकती है
बता दें कि मनीषा कोईराला खुद कैंसर की जंग जीत चुकी है। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करवाया था। ऐसे में बलूनी का हाल लेने पहुंची मनीषा कोईराला ने उनका उत्साहवर्धन किया। मुलाकात के बाद मनीषा कोईराला ने बलूनी ने मनीषा कोईराला के साथ एक तस्वीर को भी ट्विटर पर साझा किया है। मनीषा कोईराला ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि आज के समय में आधुनिक मेडिकल सुविधाओं और तकनीक की मदद से कैंसर की जंग को जीता जा सकता है। मेरी शुभकामनाएं बलूनी जी के साथ हैं, वह जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों।

मनीषा का शुक्रिया अदा किया
अनिल बलूनी ने मनीषा कोईराला के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि आज जानीमानी अदाकारा मनीषा कोईराला अस्पताल में मुझसे मिलने के लिए आईं। मैं उनके तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हैं कि उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया ताकि मैं कैंसर के खिलाफ मजबूती से लड़ सकूं। उन्होंने खुद कैंसर को मात दी है। मुलाकात के दौरान मनीषा ने अपने अनुभव को साझा किया। उनकी कहानी मुझे प्रेरणा देती है और कैंसर के खिलाफ लड़ने की ताकत देगी, मनीषा जी आपका शुक्रिया।

युवराज ने भी की थी मुलाकात
आपको बता दें कि इससे पहले 5 दिसंबर को क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी बलूनी से मुलाकात की थी। युवराज सिंह ने उस वक्त कहा था कि हम कैंसर को हरा सकते हैं और हम कैंसर को हराएंगे। बलूनी मजबूती के साथ कैंसर से लड़ रहे हैं और नए जोश के साथ जल्द ही अपने सेवाएं देंगे। गौरतलब है कि युवराज सिंह ने भी कैंसर के खिलाफ जंग जीती है। उन्होंने 2011 के विश्वकप के दौरान कैंसर हो गया था, जिसके बाद उनका इलाज हुआ और वह पूरी तरह से ठीक हो गए।












Click it and Unblock the Notifications