ओडिशा: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने किया आत्महत्या का प्रयास, किसानों की समस्या नहीं सुने जाने से थे नाराज

भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों चल रहा है, जहां शुक्रवार का दिन काफी हंगामेदार रहा। बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों ने लंच से पहले सदन की कार्यवाही में बाधा डाली। इसके बाद एक बीजेपी विधायक ने जहरीला पदार्थ पीकर सदन में ही आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बीजेपी

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री आर.पी. स्वैन धान की खरीद को देकर सदन के सामने अपनी बात रख रहे थे। तभी बीजेपी विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने जेब से सेनिटाइजर की बोतल निकाली और उसको पीने की कोशिश की। इस बीच उनके बगल बैठी बीजेपी विधायक कुसुम टेटे ने उनको ऐसा करने से रोक लिया। साथ ही सदन के प्रकाश में ये मामला लाया। इसके बाद तुरंत उनको डॉक्टरों के पास ले जाया गया, जहां पर अच्छी तरीके से जांच हुई। फिलहाल उनकी तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है।

वहीं मामले में पाणिग्रही ने कहा कि मैं लगातार धान की खरीद से संबंधित मुद्दा उठाता रहता हूं। पहले भी मैंने इस मामले में सुसाइड की धमकी दी थी, लेकिन सरकार की ओर से इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया। मौजूदा वक्त में मंडियो में धान बेचने के लिए किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक वो अकेले नहीं हैं, उनके क्षेत्र के लोग खुद उनके पास आकर सुसाइड की चेतावनी देते हैं। इस वजह से उन्होंने सेनिटाइजर पीने का फैसला किया। बीजेपी के अलावा कांग्रेस के विधायक भी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भी धान की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया है। जिस वजह से शुक्रवार को पूरा दिन हंगामेदार रहा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+