कर्नाटक: बेड आवंटन स्कैम में बीजेपी विधायक के करीबी की गिरफ्तारी, इस तरह होती थी बेड की धांधली

बेंगलुरु, मई 26। भाजपा शासित राज्य कर्नाटक में बीजेपी विधायक के एक करीबी को बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी कोविड-19 वॉर रुम में बेड आवंटन स्कैम के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 34 वर्षीय बाबू के रूप में हुई है। आपको बता दें कि बाबू बोम्मनहल्ली विधायक सतीश रेड्डी के करीबी हैं।

BJP Karnataka

सोशल एक्टिविस्ट के साथ मिलकर रैकेट चलाने का आरोप

दरअसल, 4 मई को खुद भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। उस वक्त इस खुलासे ने कर्नाटक में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, बाबू रूपेना अग्रहारा का रहने वाला है। वह सामाजिक कार्यकर्ता नेत्रावती और रोहित कुमार के माध्यम से रैकेट चलाता था, जिन्हें कुछ समय पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इस तरह होती थी बेड की धांधली

जानकारी के मुताबिक, नेत्रावती और रोहित अपने व्हाट्सएप नेटवर्क के माध्यम से मरीजों को लाते थे, इसके बाद बाबू बेड की उपलब्धता के विवरण का काम संभालता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी बाबू, नेत्रवती और रोहित इस काम का कमीशन देता था, जबकि मरीज को बेड दिलाने से मिलने वाले पैसे के बड़ा हिस्सा वो खुद के लिए रखता था। ये पैसे हर बार प्रत्येक मरीजों के अनुसार अलग-अलग होता था।

विधायक से बाबू का संबंध

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाबू सतीश रेड्डी के निजी सहायक का जाना-पहचाना सहयोगी था, लेकिन उन्हें विधायक के साथ उसके सीधे संबंधों की कोई जानकारी नहीं है। वहीं, इस गिरफ्तारी पर सतीश रेड्डी के तरफ से कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि पुलिस इस मामले में पहले ही पांच लोगों- नेत्रावती, रोहित, वेंकट सुब्बा राव, मंजूनाथ और पुनीत को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:सागर राणा केस में सुशील कुमार के चार क्रिमिनल साथी गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+