कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे को BJP विधायक राम कदम ने दे दी 'श्रद्धांजलि', मचा बवाल
Recommended Video

मुंबई। एक बार फिर से महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम गलत कारणों की वजह से चर्चा में हैं, इस बार तो उन्होंने एक जीते-जागते इंसान को ही श्रद्धांजलि दे डाली, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल शुक्रवार को राम कदम ने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को ट्विटर पर श्रद्दांजलि दे डाली जबकि सोनाली विदेश में हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करा रही हैं, मालूम हो कि एक दिन पहले ही सोनाली ने अपनी बिना बाल वाली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

सोनाली को BJP विधायक ने दे दी 'श्रद्धांजलि'
आपको बता दें कि बीजेपी नेता को व्हाट्स एप पर एक मैसेज मिला था, जिसमें लिखा था कि हिंदी और मराठी सिनेमा पर राज करने वालीं और सबकी चहेती सोनाली बेंद्रे अब नहीं रहीं, बस इसी मैसेज को भाजपा विधायक ने टि्वटर पर शेयर कर दिया, साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी, जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर चले आए, हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया था।
देर से हुआ गलती का एहसास
उन्होंने अपना Tweet डिलीट करते हुए वापस एक नया ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के बारे में ये अफवाह थी, मैं उनकी अच्छी सेहत और स्वास्थ्य में जल्द सुधार के लिए प्रार्थना करता हूं।
लोगों ने जमकर लगाई विधायक की क्लास
लेकिन विधायक राम कदम ने अपना ये कदम थोड़ा देर से उठाया, वो तब तक यूजर्स के निशाने पर आ चुके थे, लोगों ने उन्हें काफी झाड़ लगाई और कहा कि वो अफवाएं फैलाना बंद कर दें।
बीजेपी विधायक राम कदम ने दिया था विवादित बयान
मालूम हो कि हाल ही में बीजेपी विधायक राम कदम ने एक विवादित बयान दिया था, जिस पर काफी हल्ला मचा था, उन्होंने युवाओं से कहा था कि अगर आपको लड़की पसंद है और और आपके मां बाप को भी लड़की पसंद है तो लड़की को भगाने में,मैं आपकी मदद करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications