बीजेपी विधायक ने दी पत्रकारों को धमकी, कहा- हद में रहो, नहीं तो शुजात जैसा होगा हश्र

श्रीनगर। जम्मू से बीजेपी के विधायक लाल सिंह चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में घाटी के पत्रकारों को धमकी दी है। लाल सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घाटी का माहौल खराब करने के लिए कश्मीर के पत्रकारों को जिम्मेदार ठहराया है। लाल सिंह के इस विवादित बयान के बाद पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी को घेरते हुए कड़ी आलोचना की है।

बीजेपी विधायक ने जम्मू कश्मरी के पत्रकारों को दी धमकी

पत्रकारों से बात करते हुए लाल सिंह ने कहा, 'कश्मीर के पत्रकारों ने एक गलत माहौल बना दिया था। अब तो मैं कश्मीर के पत्रकारों को कहूंगा कि आप भी अपनी पत्रकारिता की लाइन बनाएं कि आपको कैसे रहना है। क्या आपको उस तरह से रहना है, जैसे कि शुजात बुखारी के साथ हुआ? इसलिए अपने आप को संभालें, ताकि ऐसे हालात पैदा न हों और अमन बना रहे।'

लाल सिंह के इस बयान के बाद अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, 'प्रिय पत्रकारों, कश्मीर में आपके सहयोगियों को बीजेपी के एक विधायक ने धमकी दी है। लगता है शुजात बुखारी की मौत अब गुंडों के लिए दूसरे पत्रकारों को डराने का जरिया बन गई है।'

गौरतलब है कि पत्रकार शुजात बुखारी को रमजान के वक्त शाम को गोली मार आतंकियों ने हत्या कर दी थी। फिलहाल बीजेपी की तरफ से इस विवादित बयान पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+