मप्र में भाजपा विधायक सहित 3 नेता कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में रायसेन जिले के सिलवानी से भाजपा विधायक देवेंद्र पटेल, जतारा विधानसभा से हजार से कम मतों से पिछला चुनाव हारने वाले दिनेश अहिरवार व गोपाल सिंह राजपूत ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की मौजूदगी में इन तीनों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इन तीनों नेताओं का उमा भारती की पार्टी भारतीय जनशक्ति पार्टी से नाता रहा है, जिसका भाजपा में विलय हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस के विधायक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, निर्दलीय मानवेंद्र सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक परसराम मुद्गल भाजपा में शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications