भाजपा विधायक बोले, गो तस्करी करोगे तो ऐसे ही मारे जाओगे

नई दिल्ली। गोरक्षकों के मुद्दे पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने विवादित बयान देकर इस मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है। रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि अगर गो तस्करी करोगे तो मारे जाओगे। गोरक्षकों के समर्थन में जिस तरह से भाजपा विधायक ने ये बयान दिया है उसने एक बार फिर से नया विवाद खड़ा कर दिया है। इससे पहले भी ज्ञानदेव आहूजा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं, नेहरू-गांधी परिवार को लेकर जिस तरह का बयान उन्होंने दिया उसकी चलते वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे।

gyandev

गोरक्षकों का समर्थन करते हुए अलवर जिले के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव ने कहा कि जिले में गो तस्करी के मामले काफी बढ़े हैं। उन्होंने सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहा कि अगर गो तस्करी करोगे, गोकशी करोगे तो यूं ही पीट-पीटकर मारे जाओगे। आपको बता दें कि अलवर क्षेत्र के रामगढ़ में हाल ही में गाय ले जा रहे गोतस्करों को यादव नगर गांव में गोरक्षकों ने कथित तौर पर जमकर पीटा था, जिसकी वजह से गोतस्कर जाकिर खान की हालत काफी बिगड़ गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

इस घटना के बारे में जब भाजपा विधायक से बात की गई तो उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि मेवात के अलवर और भरतपुर जिले में हरियाणा के गो तस्कर राजस्थान के मारवाड़ व मेवाड़ से गाय लेकर आते हैं और उनकी तस्करी करते हैं। ये लोग गांव के कच्चे रास्ते से होकर जाते हैं और जब उन्हें रोका जाता है तो ये लोग पथराव करते हैं और गोली चलाने लगते हैं। ज्ञानदेव ने कहा कि रामगढ़ में जब गो तस्करों को घेरा गया तो उन लोगों ने फायरिंग कर दी और पथराव करने लगे, जिसके बाद वह वहां से भागने लगे, लेकिन इसी दौरान उनकी गाड़ी पलट गई और गो तस्करों को काफी चोट आई। भाजपा विधायक ने कहा कि गो माता के प्रति लोगों मे प्यार है और गाय हमारी मां हैं, ऐसे में अगर गाय की तस्करी करोगे तो ऐसे ही मरोगे।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान के डॉक्टरों ने पीएम को लिखा पत्र, एक दिन के लिए हमारा एप्रेन पहनकर देखिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+