'मेनका गांधी घटिया महिला हैं, शर्मिंदा हूं कि ये पार्टी की सांसद हैं', BJP विधायक अजय विश्नोई ने क्यों कहा ऐसा
'मेनका गांधी घटिया महिला हैं, शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद हैं', BJP विधायक अजय विश्नोई ने क्यों कहा ऐसा?
लखनऊ, 27 जून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को घटिया बताकर विवादों में घिर गई हैं। मेनका गांधी के इस बयान पर मध्य प्रदेश के जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक अजय विश्नोई भड़क गए हैं। अजय विश्नोई मेनका गांधी के बयान से इतना गुस्सा हुए कि उन्होंने मेनका गांधी तो एक घटिया महिला तक कह दिया है। अजय विश्नोई ने कहा है कि वह इस बात से बहुत ज्यादा शर्मिंदा हैं कि मेनका गांधी बीजेपी की सांसद हैं। अजय विश्नोई ने कहा कि वह मेनका गांधी को पार्टी का नेता नहीं मानते हैं। हालांकि अजय विश्नोई के इस बयान की मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि ये पार्टी गाइडलाइन के खिलाफ है। किसी भी महिला के प्रति ऐसी टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
Recommended Video

''मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं''
अजय विश्नोई ने 26 जून को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, ''विगत दिवस सांसद श्रीमती मेनका गांधी ने पशुचिकित्सक डॉ विकाश शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता है, परंतु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं। मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नही) हैं।''

मेनका गांधी के किस बयान पर हो रहा है विवाद
मेनका गांधी का एक कथित ऑडियो वायरल सोशल मीडिया पर 21 जून को वायरल हुआ था। इस ऑडियो क्लिप में मेनका गांधी चंडीगढ़ में प्रैक्टिस कर रहे जबलपुर वेटनरी विवि में पढ़े डॉक्टर विकास शर्मा से फोन पर बात कर रह थीं। मेनका गांधी को डॉक्टर को लेकर एक शिकायत मिली थी। जिसके बाद मेनका गांधी ने डॉक्टर से फोन पर बात की थी।
मेनका गांधी ने डॉक्टर विकास शर्मा से पूछा-कहां से डिग्री ली है? डॉक्टर विकास शर्मा ने जवाब दिया- जबलपुर के नानाजी देशमुख वेटनरी विवि से। इसपर मेनका गांधी ने कहा कि यह सबसे घटिया जगह है।

मेनका गांधी बोलीं- 'विकास शर्मा तुम झोलाछाप डॉक्टर हो...'
मेनका गांधी कथित वायरल ऑडियो में कहती हैं, ''विकास शर्मा, तुम अपना पूरा नाम क्यों नहीं लेते हो..क्योंकि तुम लोग अपने घर-परिवार पर कलंक हो। एक झोलाछाप डॉक्टर हो। नाना जी देशमुख वेटनरी विश्वविद्यालय है। तुम्हारे पिता क्या करते हैं, माली हैं, चौकीदार है, तुम धंधा चला रहे हो क्या...? तुम्हारे पास डिग्री भी है ऑपरेशन करने की''
मेनका गांधी और डॉक्टर के बातचीत 17 जून की बताई जा रही है। मेनका गांधी ने कथित तौर पर डॉक्टर को धमकी दी थी कि अगर कुत्ता मर जाता है तो वह विकास शर्मा का लाइसेंस रद्द करवा देंगी। आईवीए के विरोध के आह्वान के बाद, देश भर के पशु चिकित्सकों ने बुधवार को "ब्लैक डे" मनाया था।












Click it and Unblock the Notifications