अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के मुद्दे पर दिल्‍ली के लोगों को गुमराह कर रही है बीजेपी: मनीष सिसोदिया

नई दिल्‍ली। अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में जंग छिड़ गई है। जहां बीजेपी जल्द ही लोगों को मकान की रजिस्ट्री देने का दावा कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी बीजेपी के इस दावे को झूठा करार दे रही है। इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ऐसा आगमी विधानसभा चुनाव को नजर में रखते हुए कर रही है।

अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के मुद्दे पर दिल्‍ली के लोगों को गुमराह कर रही है बीजेपी: मनीष सिसोदिया

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पोर्टल पर अवैध कॉलोनियों की सूची का उल्लेख करते हुए सिसोदिया ने कहा कि इस पोर्टल को भाजपा ने 16 दिसंबर को लॉन्च किया था जिसमें इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए पंजीकरण के लिए आवेदन करने का प्रावधान है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पूरी दिल्ली में बैनर एवं होर्डिंग लगाकर दावा किया है कि 1731 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के इस झूठे दावे की पोल डीडीए की वेबसाइट ने कर दी है जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री उदय पंजीकरण योजना न ही अवैध कॉलोनियों को नियमित करती है और न ही इन कॉलोनियों में बने मकानों को। सिसोदिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, " भाजपा 1731 कॉलोनियों को नियमित करने का दावा कर लोगों को गुमराह कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है। इसकी पुष्टि डीडीए की वेबसाइट करती है।" उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों के साथ धोखाधड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+